Registration Number
प्रांताध्यक्ष मौर्य की कलम से – म.प्र.अजाक्स

प्रांताध्यक्ष मौर्य की कलम से

प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य
सम्माननीय अधिकारी-कर्मचारी साथियों,
बहनों एवं समस्त समाज बंधुओं।
जय भीम, जय बिरसा, जय संविधान।

साथियों,
आज हम-आप जिस कुर्सी पर आसीन हैं, ओर जिस कलम से अपने हस्ताक्षर करते हैं, उसका श्रेय परम पूज्य बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को देना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में ओर सीमित संसाधनों में भी हार नहीं मानी वे निरंतर संघर्ष करते रहे ,उनके त्याग और तपस्या को हमे याद रखना चाहिए ।बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन केवल इसलिए संघर्ष किया ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी को वो तिरस्कार ना झेलना पड़े जो उन्होंने झेला था! आज हम उनके बलिदान को भूल गए । बाबा साहेब ने कहा था कि समाज का उत्थान और पिछड़ापन केवल शिक्षा ही दूर कर सकती है ।आज हम जो भौतिक सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं वो उनके संविधान की ही देन है।आज आपकी यह कुर्सी ओर शक्ति उन्ही की बदौलत है , ये केवल एक नौकरी नहीं है, अपितु समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है।

याद रखें! आप संगठन और समाज के प्रतिनिधि हैं, केवल एक कर्मचारी नहीं हैं। आज आपका केवल एक प्रयास ओर एक सही निर्णय एक जरूरतमंद निर्धन ,असहाय,गरीब वर्ग के अनुसूचित जाति-जनजाति परिवार के उन बच्चो का भविष्य निर्माण कर सकता है। वही दूसरी ओर आपकी হালকা एक चुप्पी हम से उम्मीद रखने वाले सैकड़ों जरूरतमंद लोगों का हक छीन सकती है, इसलिए हमें अपने पद पर रहते हुए, निःस्वार्थ भाव से निडर होकर सामाजिक कार्य करने की आवश्यकता है ।

💡 बाबा साहेब ने कहा था कि –
आरक्षण, बैकलॉग, पदोन्नति, छात्रवृत्ति- ये कोई मुफ़्त में मिली हुई खैरात नहीं हैं, बल्कि ये हम सबके संवैधानिक अधिकार हैं। इन्हें मांगने में संकोच न करें और दिलाने में देरी न करें। ये हक़ की लड़ाई है जो हमे मिल कर लड़नी होगी,जिसके लिए हमे संकल्प भी लेना पड़ेगा।
“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”
बाबा साहब ने कहा था “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”। आज सबसे बड़ा संघर्ष वैचारिक है। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाइए और खुद अजाक्स से जुड़कर संगठित रहिए। एक अकेला अधिकारी कर्मचारी टूट सकता है, पर यदि हम संगठन के रूप में कार्य करें निःसंदेह समाज का उत्थान होगा ,आज हम शासन की सबसे मजबूत कढ़ी और सशक्त आवाज भी हैं। हर जिले में अजाक्स को सामाजिक सद्भावना और समरसता का संदेश देते हुए इतना मजबूत बनाएं कि कोई भी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग का उत्पीड़न करने से पहले सौ बार सोचे।

समाज का कर्ज उतारें, महीने की पहली तारीख को तनख्वाह आते ही याद करिए- आपके समाज के 80% लोग अभी भी खेतों में, बागानों में,असंगठित क्षेत्रों में, मजदूरी कर रहे हैं, उनकी पीड़ा को अपनी कलम की ताकत बनाइए।और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए समाज के अंतिम छोर तक के नागरिकों तक चाहे वे किसी भी जाति-धर्म के क्यो ना हो उन तक पहुंचाएं!

अजाक्स का हर वरिष्ठ अधिकारी साल में केवल 1 गरीब अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग समुदाय के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले। हर कर्मचारी अपने मोहल्ले में केवल 1 युवा को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराए। रिटायरमेंट के बाद नहीं, आज से ही समाज को समय दीजिए। कम से कम 1 दिन संगठन को भी दें ।हमे आप सभी का पूर्ण समर्पण चाहिए तभी हम सब अपने समाज के पिछडो को मुख्य धारा में ला पाएँगे ओर बाबा साहेब के अधूरे सपने को पूरा कर पाएंगे ।

डर को त्यागिए, स्वाभिमान से जिएँ, पदोन्नति रुके, ट्रांसफर हो, झूठी शिकायत हो, ये सब हमारा मनोबल तोड़ने के हथकंडे हो सकते हैं। अजाक्स आपका कवच है। अन्याय के खिलाफ बोलिए, लिखिए और लड़िए।
इतिहास गवाह है , जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती, वो अपना भूगोल भी नहीं बना सकती।

इसलिए आप सभी से मेरा करवद्ध आह्वान है कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के 1 लाख 40 हज़ार से अधिक पद, निजीकरण की आंधी, इन सबसे लड़ने के लिए हमें एक होना पड़ेगा। गुटबाजी, ईर्ष्या, निजी स्वार्थ को छोड़कर “समाज सर्वोपरि” का सिद्धांत अपनाना होगा।

मैं चौ.मुकेश मौर्य, आपका प्रांताध्यक्ष, आपको वचन देता हूँ कि – अजाक्स का एक-एक पदाधिकारी आपके सुख-दुख में साथ खड़ा मिलेगा।आप बस अपनी कलम की ताकत पहचानिए और उस कलम को समाज के हक़-अधिकारों को दिलाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए चलाइए।
हमारे भले ही किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं लेकिन हमारे बीच कोई मन भेद नहीं है और समाज संगठन के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी उसके लिए में हमेशा तत्पर रहुगा।
इसी आशा और विश्वास को ओर मजबूत करने के लिए आप सभी के साथ जल्द ही मुलाकात होगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी जिसमें आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा ।

!!धन्यवाद!!

आपका
चौ.मुकेश मौर्य
प्रांताध्यक्ष
म.प्र.अजाक्स, भोपाल
मो: 9993549815